मिशन शक्ति अभियान के तहत सिखाया आत्मरक्षा का गुर--

Oct 8, 2023 - 14:22
 0  42
मिशन शक्ति अभियान के तहत सिखाया आत्मरक्षा का गुर--

राजन चौधरी INewsUP

 लालगंज बस्ती : लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बा स्थित मोतीपुरवा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना की महिला आरक्षी रेनू यादव व ममता चौहान ने महिलाओं व युवतियों को एकत्र कर उनसे संवाद स्थापित किया तथा उन्हें आत्म रक्षा का गुर सिखाया तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 108, 112 ,1076 ,1098 आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया । महिलाओं व युवतियों को सम्बोधित करते हुए महिला आरक्षी रेनू यादव व ममता चौहान ने कहा कि आत्म निर्भर बनने से आप हर समय खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। क्योंकि वक्त- बेवक्त कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां और हालात ऐसे बनते हैं कि महिलाएं व युवतियां यदि आत्मरक्षा के गुर नहीं सीखे हुए हैं तो उन्हें हो सकता है परेशानी का सामना करना पड़े। लेकिन जिन्होंने आत्मरक्षा के गुर सीख लिया हैं वह दुश्मन का सामना कर खुद को सुरक्षित रखने में कामयाब रह सकती हैं। इस अवसर पर आरक्षी अमरजीत सरोज समेत गांव के राकेश कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,बुद्धिराम आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow