एक ऐसी जगह जहां भ्रष्टाचार की जांच के लिए भी देनी पड़ती है आत्महत्या की धमकी
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
पौली। पौली ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों की जांच को लेकर शिवशक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोलसिंह, पौली ब्लॉक परिसर के चाहर दीवारी से सटे बीएसएनएल टावर पर गुरुवार को चढ़ गए इससे खलबली मच गई लोग उन्हें मनाने में लग गए। वही वह कहने लगे जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे। जांच के आश्वासन पर वह टावर से नीचे उतरे। और उन्होंने बताया की मनरेगा राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, प्रधानमंत्री आवास, आदि में भ्रष्टाचार है। इसकी वजह से गरीब तक तबका को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जांच के लिए वीडियो, से कई बार मांग की लेकिन वीडियो, ने कोई पहल नहीं की। समाधान दिवस पर भी प्रार्थना पत्र दिए थे। डीएम, से भी इसकी शिकायत किए थे।दो माह बीत गया लेकिन जांच नहीं हुई तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। जानकारी मिलने पर इस संबंध में सीडीओ संत कुमार, ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। वह इसकी जांच करेंगे यदि ब्लॉक में भ्रष्टाचार हो रहा है। तो जांच के बाद उचित कार्यवाही होगी।
What's Your Reaction?

