बीडीओ की मनमानी, राजनीतिक दबाव में कोटा चयन बाधित करने का आरोप

Aug 19, 2023 - 00:42
 0  87
बीडीओ की मनमानी, राजनीतिक दबाव में कोटा चयन बाधित करने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

बस्ती। गौर विकास खण्ड के आमा भइला ग्राम पंचायत में दो दो बार कोटा चयन की खुली बैठक निरस्त करने का ग्रामीणों ने राजनैतिक दबाव का आरोप लगाया है। खण्ड विकास अधिकारी और पंचायत सचिव की उपस्थिति एवं प्रधान की अध्यक्षता में दो बार बैठक की जा चुकी है। कोटा चयन प्रकिया दोनो बार निरस्त होने पर ग्रामीणों ने बीडीओ वर्षा बंग से इसका कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन कोई सार्थक जबाब नही मिल पाया। गौर ब्लाक को सरकारी मंशा के विपरीत मनमाने तरीके से चलाने की चर्चा आम है क्योंकि वहाँ बीडीओ और कुछ सफेद पोश नेताओं के कारण सारे नियम कानून ताख पर रखकर कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते जनहित का कार्य भी प्रभावित हो रहे है। आरोप है कि ग्राम पंचायत से खुली बैठक में सभी औपचारिकता पूर्ण कर सम्बंधित अधिकारियो ने कार्यवाही बीडीओ को भेज दिया। उसके बाद भी वह कार्यवाही ठन्डे बस्ते में डाल दी गई। जिससे बीडीओ के कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को गांव से 5 किमी दूर रामपुर समिति पर राशन लेने जाना पड़ता है, काफी लोग दूर होने के कारण राशन भी नही ले पा रहे है। यदि जल्द कोटा के चयन की कार्यवाही पूर्ण नही की गई तो हम लामबंद हो कर गौर ब्लाक का घेराव करेगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow