शांति व सौहार्द से मनाएं दीपावली,गोवर्धन व छठ पूजा- थानाध्यक्ष जितेंद्र

Nov 6, 2023 - 00:19
 0  36
शांति व सौहार्द से मनाएं दीपावली,गोवर्धन व छठ पूजा- थानाध्यक्ष जितेंद्र
थाना लालगंज परिसर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते एसओ जितेंद्र सिंह

राजन चौधरी INewsUP

 बनकटी- बस्ती । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी दीपावली,गोवर्धन पूजा व छठ पर्व के दृष्टिगत रविवार को थाना परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई तथा संभ्रांत जनों ,डीजे मालिकों व लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने वालों के साथ संवाद स्थापित किया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त आदेशों व निर्देशों का पालन कर त्यौहार मनाने की आमजन से अपील करते हुए कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व छठ पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाएं । इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश गोस्वामी,अखिलेश शुक्ल,दुर्गेश मिश्र,अली हुसैन,अमर अग्रहरी,रामजनम, श्याम नारायण,सज्जू खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow