विवादित भवन निर्माण को थानेदार ने आपसी समझौते से निपटाया

Aug 15, 2023 - 00:19
 0  51
विवादित भवन निर्माण को थानेदार ने आपसी समझौते से निपटाया

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

लालगंज। थाना क्षेत्र के बनकटी ब्लाक मुख्यालय गेट के पास निर्माणाधीन मकान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चला आ रहा विवाद लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया । दरअसल सजनाखोर निवासी श्याम नारायण व सत्य नारायण तथा इसी गांव की किमला देवी के बीच गाटा संख्या 61 च व 61 न पर मालिकाना हक को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों का चालान भी कर दिया था लेकिन न भवन निर्माण रुकने का नाम ले रहा था और न ही विवादित स्थल पर हंगामा बंद हो रहा था । लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि श्याम नारायण व सत्यनारायण के द्वारा माननीय न्यायालय से स्थाई स्थगन आदेश लाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया तथा किमला देवी द्वारा बैनामे का दस्तावेज होने का हवाला देकर निर्माण कार्य कराने की कोशिश की जा रही थी । मामले का स्थायी समाधान कराने की पहल कर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और आपसी सहमति से बहुचर्चित भवन निर्माण कार्य का निपटारा करा दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow