नवागत डीएम अंद्रा वामसी ने गौ सेवा कर मनाया जन्माष्टमी
Inews UP
बस्ती। जन्माष्टमी के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ने गौशाला जाकर गायों की सेवा की और गायों को माला पहनाकर उन्हें केला, चना, गुड़ खिलाया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पांडे कान्हा गौशाला बासी रोड शहर में संचालित गौशाला में गौ पूजन किया। नवागत जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजा कर गायों को माला पहनाया और उन्हें केला, गुड़, चना खिलाया। गायों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, अपर निदेशक डॉ विकास साठे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार कुशवाहा, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

