कलश विसर्जन में गए दो युवक नदी में डूबे,महिलाएं सुरक्षित
भानपुर बस्ती: असलम खान INewsUP
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कुँआनो नदी के बाराह क्षेत्र में कलश विसर्जन करने गए दो युवक व चार महिलाएं डूबने लगीं । चीख पुकार सुनकर लोग बचाव में उतरे तो नदी में डूब रही चार महिलाओं को तो बचा लिया गया लेकिन अन्य दोनों युवकों का अबतक पता नहीं चल सका । सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश करने में जुट गई । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थानाक्षेत्र के बिलौड़ी गाँव में जन्माष्ठमी पर स्थापित कलश को गाँव के कुछ लोग कुँआनो नदी में विसर्जन करने गए थे कि बाराह क्षेत्र के पास नदी में कलश विसर्जित करने के दौरान दो युवक और चार महिलाएं गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डूब रही महिलाओं ने शोर मचाया तो मौजूद लोग डूब रही चार महिलाओं को बचा लिया लेकिन दोनों युवक लापता हो गए।
What's Your Reaction?

