युवा प्रधान का निधन, बनकटी क्षेत्र में शोक की लहर
राजन चौधरी- INewsUP
लालगंज बस्ती -: बनकटी विकास खण्ड के खैराटी ग्राम पंचायत के युवा प्रधान अखिलेश शुक्ला का रविवार की सुबह असामयिक निधन हो गया । सूचना मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनके बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित आवास पर पहुंचने लगे । जानकारी के मुताबिक खैराटी निवासी मुरलीधर शुक्ल के बड़े पुत्र 28 वर्षीय अखिलेश शुक्ल जोकि खैराटी के ग्राम प्रधान थे । रविवार की सुबह बाथरूम में नहाते समय अचानक सीने में दर्द हुआ तो वहीं गिर पड़े , परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां हालत गम्भीर देख फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने जिला अस्पताल भेज दिया । जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया । असामयिक निधन की सूचना क्षेत्र में फैलते ही क्षेत्र वासियों का तांता लगा रहा और सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाया ।
What's Your Reaction?

