भीषण गर्मी के कारण 1 से 12 तक के सभी स्कूल 26 तक बंद
ब्यूरो बस्ती InewsUP
बस्ती। भीषण लू, धूप एवं गर्मी को देखते हुए जनपद के सभी स्कूलों को 26 जून तक बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए एक से इंटरमीडिएट या समकक्ष सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। लगातार पड़ रही गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सराहनीय आदेश जारी करते हुए 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को 26 जून तक बंद करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और जूनियर स्कूल पहले से बंद चल रहे हैं लेकिन मदरसा शिक्षा परिषद सहित कई बोर्डों के विद्यालय खुले थे। इस आदेश के बाद जनपद के सभी बोर्डों के स्कूल बंद हो जाएंगे।
Files
What's Your Reaction?

