सांसद खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 3 दिसबंर से

Nov 14, 2023 - 23:14
 0  84
सांसद खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 3 दिसबंर से
तैयारी बैठक में शामिल होने के बाद नगर पंचायत कार्यालय पर मौजूद लोग
सांसद खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 3 दिसबंर से

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

 देईसांड़ बस्ती । अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 से 24 दिसम्बर तक होने वाले सांसद खेल महाकुंभ की सफलता के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता व बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल की अगुवाई में एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन व खेल महाकुंभ की सफलता समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । भाजपा नेता अरविंद पाल ने बताया कि बनकटी विकास क्षेत्र के करीब 15 हजार की संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने के लक्ष्य रखा गया है । साथ ही उनके रजिस्ट्रेशन तथा ब्लॉक स्तर पर सांसद खेल महाकुंभ के लिए अहरा स्थित जूनियर हाईस्कूल का प्रांगण चिन्हित किया गया है । जहाँ 3 दिसम्बर से 10 दिसंबर तक ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ का आगाज होगा । प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय व सुभाष यादव,शशि गौंड़,अनिकेत शुक्ला को सौंपा गया है । सांसद खेल महाकुंभ में क्षेत्र के देईसांड़,बनकटी,खोरिया, थाल्हापार, बरहुआँ,गूमानारी, सैंथवार,मनिकौरा कला,रामपुर रेवटी, कुम्हिया मिश्रौलिया, हल्लौर नगरा,धौरहरा गोचना,पिपरा सुकाली,सिरौता,महथा,खरका,खैराटी,देवमी,कडसरी,बघाड़ी, सुरापार,नेवारी,जयविजय,लहरी,महादेवा,बरडाँड़,रामपुर रेवटी, तुरकौलिया बरगाह,मुंडेरवा, कैथवलिया,चोलखरी, एकमा,चनुआ मेहरई आदि दर्जनों गांवों के तमाम प्रतिभागी शामिल होंगे । जिनके द्वारा निबन्ध,चित्रकला, कबड्डी, खो-खो,दौड़,फुटबॉल, वालीबाल, क्रिकेट,बैटमिंटन आदि सीनियर जूनियर बालक बालिका खेल प्रतिभागियों को शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने तथा खेल प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की जा रही है । सांसद खेल महाकुंभ के ब्लॉक प्रभारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होने के लिए 18 से 25 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराएं । खेल प्रतियोगिता में करीब 15 हजार लोगों से ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ में प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow