घायल युवक कीइलाज के दौरान मौत
संदीप चौरसिया INewsUP कुदरहा बस्ती । लालगंज थानक्षेत्र के डीहुकपुरा उर्फ शुकुलपुरा निवासी विनोद अग्रहरी (22 ) पुत्र जवाहर लाल अग्रहरी की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 दिन पूर्व थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर छिबरा मोड़ के पास स्थित शिवमंदिर के सामने हुए हादसे में घायल हो गया था। मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। 5 अक्तूबर को तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से भाग गया था। बाइक चला रहे श्याम मिलन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल विनोद को आनन- फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होते देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
What's Your Reaction?

