उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त में रसोई गैस भराने को मिला चेक
सुग्रीम कुमार INewsUP
संतकबीर नगर । कलेक्टर सभागार में शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के 100 लाभार्थियों को मुफ्त में रसोई गैस भरने के लिए चेक मिला। दीपावली के पहले मिले इस लाभ से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इन्होंने सरकार के पहल की प्रशंसा की। सांसद विधायक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रोजेक्टर के जरिए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद, ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। दीपावली के समय उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराना इसका उदाहरण है। खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा करने में लगी है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। काफी बदलाव दिख रहा है। मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, ने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों के कारण गांव और शहरों में तेजी से समग्र विकास हो रहा है। इससे लोग खुशहाल हो रहे हैं। धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान, ने कहा कि गरीबों के पक्के मकान के सपने साकार हो रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। बुजुर्ग दिव्यांग सहित अन्य लोगों को पेंशन मिल रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, ने कहा कि सरकार लोगों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील है। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम, मंजुल मयंक, डीएसओ राजीव शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

