ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती- थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित मनिकौरा केवटहीया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे स्विफ्ट कार छतिग्रस्त हो गया । जानकारी के अनुसार कार चालक विनय शर्मा पुत्र बलीराम शर्मा गोरखपुर से दवा लेकर वापस अपने घर बनकटी लौट रहे थे। वही ट्रक चालक विशाल खलीलाबाद से खाली ट्रक लेकर टांडा जा रहा था। जैसे ही विनय शर्मा ग्राम मनिकौरा केवटहीया के पास पहुंचे ही थे। की पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी ठोकर इतना तेज था। की कार चालक सहित रोड के किनारे गड्ढे में चली गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर कार चालक विनय शर्मा को गाड़ी से निकाला कार चालक विनय को मामूली चोटे आई लेकिन गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।
What's Your Reaction?

