जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर महिला की पिटाई का आरोप

Nov 3, 2023 - 16:43
 0  41
जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर महिला की पिटाई का आरोप

आलोक बरनवाल INewsUP

 रुधौली बस्ती । रुधौली थानाक्षेत्र के सेखुई गांव निवासी सुमन पत्नी प्रदीप कुमार ने रुधौली पुलिस को शपथ पत्र देकर करमहिया निवासी तीन युवकों पर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने,सीमेंट उठा ले जाने तथा मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लात घूसों से मारने का आरोप लगाया है । सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करमहिया पुलिया के पास मकान बन रहा है । 18 अक्टूबर की भोर करीब 4 बजे अपनी जेठानी के साथ नित्यक्रिया के लिए जा रही थी तभी निर्माणाधीन मकान की दीवार को गिराने की मकसद से इसी गाँव के रमजान अली,अब्बास अली व अकबर अली को धक्के मार रहे थे । मना करने पर तीनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता सुमन ने निर्माण के लिए लाए गए सीमेंट में से 10 बोरी सीमेंट भी उठा ले गए । वहीं उक्त युवक द्वारा गांव के ही निवासी बाबूराम पुत्र पूर्णमासी के खेत से जबरन गेहूं की फसल काटकर लाने और घर में घुसकर मारने की शिकायत रुधौली पुलिस को दी गई थी लेकिन उसे पर रुधौली थाना की जिम्मेदार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई पीड़ित परिजन द्वारा न्यायालय के शरण लेने के उपरांत शपथ प्रमाण पत्र के साथ शिकायत किया गया था मामले को संज्ञान लेने के बाद रुदौली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 154 के तहत एससी एसटी, मारपीट, गाली गलौज, घर में घुसकर मारने सहित 10 अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अब्दुल रज्जाक, रमजान, इनताज , सुफियान, इस्लाम शकील इशहाक,अब्बास,समेत उसके अन्य परिजनों द्वारा पूरे वार्ड के लोगों में भय व्याप्त हैं।यदि रुधौली पुलिस ऐसे अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति को गिरफ्तार पर विधिक कार्रवाई नहीं करती है तो मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow