मुआवजा न मिलने से राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित
सुग्रीम कुमार INewsUP
पौली संतकबीरनगर । राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में सर्किल रेट से कम मुआवजा दिए जाने के चलते किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों के विरोध के चलते जगह-जगह सड़क मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा है। पौली ब्लाक क्षेत्र के परसा गांव के दर्जनों किसानों का मुआवजा न मिलने पर उच्च न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। वर्ष 2018-19 में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए धनघटा तहसील के 46 गांव के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया। सड़क के चौड़ीकरण कार्य का बस्ती जनपद की सीमा पर स्थित रामपुर बारह कोनी से शुरू हुआ लेकिन सड़क के चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत में ही मुआवजे की रकम को लेकर किसानों का विरोध शुरू हो गया। परसा गांव के दर्जनों किसानों ने यह बात कहते हुए सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया की पूर्व में लगभग साठ के दशक में बनाई गई राम जानकी मार्ग का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है अब सड़क की चौड़ीकरण को लेकर किसानों से जो भूमि अधिग्रहित की जा रही है। उसमें भी वह छल कपट का सहारा लिया जा रहा है। सड़क मुवावजे को लेकर विभागीय नियति पर सवाल खड़ा करते हुए। किसानों ने कहा कि सड़क में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा कृषि रेट पर दिया जा रहा है जबकि भूमि का मुआवजा सड़क व आबादी के हिसाब से दिया जाना चाहिए। स्थिति यह की सड़क के चौड़ीकरण कार्य शुरू हुए लगभग छः माह का समय गुजर चुका है। लेकिन क्षेत्र के सैकड़ो किसान भूमि का मुआवजा पाने से अब तक वंचित है।
What's Your Reaction?

