आबकारी विभाग ने की ईंट भट्ठों पर छापेमारी
अजमेर अली -INewsUP
गोरखपुर- आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17/01/2025 को आबकारी एवम गगहा पुलिस टीम द्वारा ऊंचेर,कौवाराम एवं गजपुर थाना गगहा में स्थित संदिग्ध स्थलों,ईंट भट्ठा,बंद ईंट भट्ठा आदि पर दबिश दी गईं।दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत करते हुए 6 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।दबिश के दौरान लगभग 300 किग्रा लहन,भट्ठियों तथा शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह,एवं गगहा थानाध्यक्ष गौरव वर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

