सैनिक के पार्थिव शरीर को बेटे ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Jan 17, 2025 - 22:15
Jan 17, 2025 - 22:26
 0  145
सैनिक के पार्थिव शरीर को बेटे ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । थाना लालगंज के थरौली ग्राम निवासी एएमसी कोर लखनऊ में बतौर हवलदार तैनात संतोष कुमार की गुरुवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई । शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही इलाके में कोहराम मच गया । शाम करीब 4 बजे गाँव के निकट लालगंज थानांतर्गत गौराघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । थाना क्षेत्र के थरौली ग्राम निवासी 42 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र गोवर्धन लखनऊ कैंट क्षेत्र में में बतौर हवलदार तैनात थे, गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ तो साथी सैनिकों नें उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। एएमसी लखनऊ द्वारा परिजनों को हवलदार की तबीयत खराब होने की सूचना देते हुए परिजनों को लखनऊ बुलाया गया । शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे हवलदार संतोष कुमार का शव मेजर एसके पाठक के नेतृत्व में थरौली पहुंचा, मृतक सेना के जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़ ने भारत माता की जय, संतोष कुमार अमर रहे' के नारे लगाते हुए गांव के निकट स्थित कुआनो नदी के तट पर पहुंचे जहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सेना के जवानों द्वारा शस्त्र उल्टा कर राजकीय सम्मान से विदाई किया गया, 13 वर्षीय बेटे आदित्य ने सैनिक पिता को मुखाग्नि दी । मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटी एंजल तथा बेटे सहित वृद्ध पिता को छोड़ गए । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दूधराम,बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर चंद्रशेखर शुक्ल,नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह,प्रमोद पांडेय,ऋषिराज मुनि,दद्दन पाण्डेय, अरविंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow