ट्रक व कार में जोरदार टक्कर, कार चालक की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के गौसपुर में कार व ट्रक की आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार के परखच्चे उड़ गए । मृतक की पहचान इसी थानानक्षेत्र के कचूरे गांव निवासी 29 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र घिराऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार बारात से वापस लौट रहे थे, तभी गौसपुर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
What's Your Reaction?

