बंद कमरे में सो रहे प्रेमी को जिंदा जलाने वाली प्रेमिका गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआँ में अपने प्रेमी को बन्द कमरे जिंदा जलाने वाली प्रेमिका कांति चौधरी को घटना के आठवें दिन शुक्रवार की दोपहर बाद मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । जानकारी के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार निवासी दो बच्चों की मां कांति चौधरी का अपने दयाशंकर से तलाक की कार्यवाही न्यायालय में चल रहा है जबकि कांति ने पड़ोसी गांव बरहुआँ निवासी 26 वर्षीय रामचंद्र को अपने प्रेमजाल में फंसाकर पिछले करीब ढाई माह से लिव इन रिलेशन में रहने लगी । 1 मई की रात करीब 11 बजे बन्द कमरे में सो रहे प्रेमी पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग के हवाले कर दिया । जलता हुआ रामचन्द्र बयाले के रास्ते कूद गया । पड़ोसी समेत परिजनों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां घटना छठवें दिन उसकी मौत हो गई । जबकि मृतक के माँ की तहरीर पर दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा तरमीम करते हुए वांछित अभियुक्ता कांति की तलाश शुरू कर आठवें दिन मुंडेरवा पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्ता कांति चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया
What's Your Reaction?

