गोसैसीपुर हत्याकांड का एक अन्य नामजद आरोपी गिरफ्तार
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा । जिले में कलवारी थाना के अंतर्गत गोसैसीपुर हत्याकांड में कलवारी पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बलवा, हत्या व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी अंगद कुमार निवासी गोसैसीपुर को पुलिस टीम ने सोमवार को चकदहा रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरणस में आरोपी हरिशंकर, सूर्य प्रकाश उर्फ जगलर, रामदास, अंगद, चन्दन, मनोज, राज, उदयशंकर उर्फ सोनू, राम नरेश, सचिन्द्र, बदरे आलम निवासी गोसैसीपुर और 10-12 लोग नाम पता अज्ञात के विरुद्ध हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हरिशंकर उर्फ रावण के अलावा मनोज, सूर्य प्रकाश उर्फ जगनरेश, वीरेन्दर कुमार और बदरे आलम निवासी गोसैसीपुर समेत नौ आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को आरोपी अंगद को टीम ने पकड़ लिया है।
What's Your Reaction?

