आँधी बारिश का कहर,दुकान मकान व गाड़ी छतिग्रस्त
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज, बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के बनकटी कस्बा में तेज आंधी व बारिश से दो सौ केवीए के ट्रांसफार्मर पर नीम का पेड़ व कपास की डाल गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा , कस्बा वासियों ने एकजुटता दिखाते हुए पेड़ की टहनियों को काटकर सड़क से पेड़ हटाकर रास्ता बहाल करा दिया । आंधी से बनकटी कस्बे में सड़क किनारे स्थित युग जलपान गृह,अरुण शुक्ला के इलेक्ट्रॉनिक दुकान का टीनशेड पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया जबकि शशि गोंड के मकान पर रखा टीनशेड उड़कर सड़क पर गिर गया । अहमद इलेक्ट्रॉनिक समेत क्षेत्र के दर्जनों बोर्ड उखड़ कर गुब्बारे की तरह हवा में उड़ गया । धूलभरी आंधी-तूफान व बारिश से लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बे में एचटी विद्युत पोल गिरने से पूरा बाजार अंधेरे में डूबा रहा और बिजली विभाग के लाइन मैन विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जद्दोजहद करते रहे । इसी तरह क्षेत्र के बानपुर,पसड़ा,खरवनिया,घुकसा,खोरिया समेत ग्रामीणांचल में विद्युत पोल,पेड़ व टहनियां तथा छप्पर आदि गिरने से काफी नुकसान होने की संभावना है । बनकटी कस्बे के पुराना थाना मोड़ के पास स्थित कपास के पेड़ से मोटी टहनी गिरने से राहगीर की खड़ी अपाचे बाइक छतिग्रस्त हो गया तो वहीं शिवमंगल अग्रहरी व रविन्द्र चौधरी आदि का मकान व दुकान भी छतिग्रस्त हो गया । बस्ती महुली मार्ग के मथौली व किरकिरवा तो बानपुर महथा मार्ग पर पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर हुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर आवागमन बहाल कराया ।
What's Your Reaction?

