कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में पूजी गई गौमाताएँ

Aug 18, 2025 - 08:41
 0  18
कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में पूजी गई गौमाताएँ

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बनकटी विकास खण्ड के घुघसा, सिरौता व शोभनपार के गोआश्रय स्थलों पर शनिवार को पशुपालन विभाग द्वार गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व गायों को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पशु पालन विभाग बनकटी के पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ल व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र यादव द्वारा गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।पुरोहित पंडित ठाकुर प्रसाद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह द्वारा विधि-विधान से गौ माताओं की पूजा अर्चना कर गुड़ खिलाया गया । मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है जो हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों की याद दिलाता है तथा हम सभी को भक्ति मार्ग , प्रेम मार्ग एवं धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है । पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रविंद्र यादव ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का अवतार मानवता को प्रेम और प्रकृति से रू-ब-रू कराने के लिए हुआ है इन दोनों के बिना जीवन नीरश हो जाता है । पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गोवंश की सेवा भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है ऐसा माना जाता है कि गोवंश में समस्त देवी देवताओं का वास होता है गो वंशों की सच्ची सेवा मात्र से ही हमें सभी देवी देवताओं विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है । । इसअवसर पर धीरज कुमार , अरूण कुमार शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, स्तुति पाण्डेय, ज्ञान चंद चौधरी, परदेशी, विष्णु ओझा, आदि उपस्थित रहें ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow