कुत्ते से टकरा कर बाइक चालक चोटिल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती। बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बनकटी चौराहे पर कुत्ते से टकराकर बाइक चालक घायल हो गया, रास्ते से गुजर रहे एक पत्रकार ने निजी साधन से घायल को बनकटी पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया । जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के टिकवा जोत गांव निवासी गोविंद मिश्रा रविवार को बाइक से बस्ती जा रहे थे कि जैसे ही भरवलिया मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि सामने से सड़क पार कर रहे कुत्ते से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क के बगल जा गिरे । हादसे में घायल युवक के पैर व चेहरे पर गंभीर चोट आई ।
What's Your Reaction?

