ऑटो व बाइक की भिड़ंत में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर।

Jul 7, 2024 - 22:46
 0  129
ऑटो व बाइक की भिड़ंत में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर।
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती। बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थान क्षेत्र के देईसांड़ के यादव पुरवा के निकट ऑटो व बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक चालक समेत पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शिवकुमार रविवार को लालगंज थानाक्षेत्र के चित्राखोर गाँव स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था कि वह देईसांड़ पहुंच कर किसी साधन का इंतजार करते समय बनकटी जा रहे खोरिया गांव निवासी रंजीत कन्नौजिया ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और दोनों बनकटी की तरफ निकल पड़े, जैसे ही वह देईसांड़ समय माता मंदिर गेट के पहले यादव पुरवा पर पहुंच ही रहे थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गये । जहाँ शिवकुमार के पैर में गंभीर चोट आई है तो वहीं रंजीत को शरीर के विभिन्न अंगों में काफी चोट लगी है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow