चौपाल लगाकर सीडीओ ने किया मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने मंगलवार को बनकटी विकास खण्ड के बरहुआँ ग्राम पंचायत में स्थित पंचायत भवन में चौपाल लगाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया । इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बरहुआँ ग्राम पंचायत के बूथों पर करीब 2100 मतों के सापेक्ष मतदान प्रतिशत महज 36% रहा । किन्तु इस बार मुख्य विकास अधिकारी ने मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने में जुट गए और पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मतदान बढ़ाने की अपील किया । चौपाल में मुख्य रूप से डीसी मनरेगा सहित बनकटी के ग्राम पंचायत सचिव अमित प्रकाश,राम प्रकाश सिंह,प्रमोद मिश्रा,रंजीत चौधरी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

