पोस्टर लगाने गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गाँव में मचा कोहराम

Nov 13, 2024 - 08:31
 0  94
पोस्टर लगाने गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गाँव में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बघाड़ी गाँव निवासी जितेंद्र शुक्ला के 32 वर्षीय पुत्र अतुल शुक्ला का रविवार की देर रात करीब 11 बजे सन्तकबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित एचआर पीजी कॉलेज के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के स्वजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक अतुल शुक्ला करीब एक दशक से संतकबीरनगर जिले की एक युवती से प्रेम विवाह कर खलीलाबाद शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के कांशीराम आवास में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर गाड़ी चलाने व पोस्टर लगाने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था । मृतक की पत्नी सोनी के अनुसार उसके पति अतुल शुक्ला ई-रिक्शा चलाने के साथ-साथ शहर में बैनर पोस्टर लगाने का काम करते थे। रविवार की रात करीब दस बजे उनके पास किसी ने फोन किया और अतुल खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज के पास बैनर पोस्टर लगाने की बात कह कर घर से चले गए तथा करीब 11 बजे किसी ने अतुल के घायल पड़े होने की सूचना सोनी के भाई को दिया । सूचना पर पहुंचे सोनी के भाई ने घायलावस्था में ही बहनोई अतुल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी सहित एक बेटी व दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow