जीवन में आत्म विश्वास बनाये रखने में सहायक है खेलकूद प्रतियोगिताएं--अभय यादव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
क्रासर- अहरा में शुरू हुआ दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
बनकटी बस्ती - बनकटी विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में मंगलवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि शशांक पाल,बीईओ अरुण कुमार यादव,अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह तथा शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । स्कूल परिसर में मौजूद खिलाड़ियों व अभिभावकों तथा दर्शकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद जीवन में आत्म विश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है जबकि टीम भावना अनुशासन और स्वास्थ स्पर्धा को बढ़ावा देने में अद्वीतीय भूमिका निभाती है और एक बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होते हैं । विकास खंड के सभी 12 न्याय पंचायतों से खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होना लगातार बढ़ते आत्म विश्वास का प्रमाण है । शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है जिससे व्यक्तित्व निखार के साथ ही शारीरिक,मानसिक व सम्बन्धों का विकास होता है, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद के जरिए स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने का विशेष प्रयास वर्षों से चल रहा है जिसके बदौलत बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की विजेता टीमें न्यायपंचायत से ब्लॉक स्तर व जिला, मंडल स्तर होते हुए प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन करती हैं । विशिष्ट अतिथि शशांक पाल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रदर्शन करना चाहिए तथा विजयी खिलाड़ियों को अधिक प्रसन्न व पराजित होने पर अधिक निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हार ही जीत की दिशा तय करती है । ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद व कबड्डी,खो-खो आदि खेलों में विकास क्षेत्र के दर्जनों गांवों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर विष्णु दत्त शुक्ला,सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी,मंजेश राजभर, मारूफ खान, दुर्गेश राव, ध्रुव नारायण दुबे, आशा त्रिपाठी, संध्या त्रिपाठी,नवीन चौधरी, रवि प्रताप सिंह, विवेक त्रिपाठी, आदित्य नाथ पांडेय, मुकेश पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, आलोक नाथ वर्मा, कृष्णकांत त्रिपाठी, व्यायाम शिक्षक राम अक्षैबर चौधरी, मखन लाल, गीता यादव,कमलेश्वर प्रसाद, विनोद चौधरी, हृदय विकास पांडे, अवनीश चौरसिया,रजनीश पांडे, जयकेश चौरसिया,श्याम बिहारी, घनश्याम चौधरी,घनश्याम यादव, एआरपी वंशराज गुप्ता, मनोज कुमार धीरेंद्र निषाद, खेल अनुदेशिका प्रतिभा सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षा मित्र व अनुदेशक एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?

