त्यौहारों के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे से निगरानी व पैदल गस्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में थानाक्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया । थानाध्यक्ष ने बताया किआगामी त्यौहार होली व रमजान आदि के दृष्टिगत कस्बा दुबौलिया, भिउरा, बैरागल,शुकुलपुरा, चिलमा बाजार, रमवापुर राजा, विशेषरगंज आदि स्थानो पर ड्रोन कैमरे के निगरानी में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
What's Your Reaction?

