लापता मामा भांजों को 12 घंटे में पुलिस टीम ने किया बरामद

Aug 25, 2025 - 11:59
Aug 25, 2025 - 12:16
 0  249
लापता मामा भांजों को 12 घंटे में पुलिस टीम ने किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के खरवनिया गांव से लापता तीनो बच्चों को लालगंज पुलिस ने सोमवार की सुबह पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के महुली थानांतर्गत कुशहवा बाजार से बरामद कर लिया । क्षेत्रवासियों ने लालगंज पुलिस समेत बस्ती पुलिस की विभिन्न टीमों की मेहनत की सराहना करते हुए लालगंज पुलिस की सक्रियता के प्रति आभार जताया है । जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 9 बजे सगे मामा के साथ एक ही परिवार के दो भांजे कहीं लापता हो गए, जिसकी तलाश लालगंज पुलिस समेत जिले के आधा दर्जन थाना की पुलिस व स्वाट, एसओजी तथा साइबर क्राइम की टीमें तलाश कर रही थीं । रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व एएसपी ओपी सिंह तथा क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंचकर देर रात करीब 1 बजे तक परिजनों से पूछताछ व विभिन्न विन्दुओं की जांच पड़ताल में जुटे रहे । दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने तीनों को बरामद कर लिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow