इलाज के दौरान कुंज बिहारी की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पुलिस वाले भी चोटिल

Aug 26, 2025 - 17:27
 0  117
इलाज के दौरान कुंज बिहारी की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पुलिस वाले भी चोटिल

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

गोरखपुर । गोरखनाथ इलाके में मैरीगोल्ड हॉस्पिटल में आम आदमी पार्टी के नेता की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए मरीज कुंज बिहारी निषाद आप के नेता थे और कुछ दिन पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई इसके बाद परिजन और आप कार्यकर्ता नाराज़ हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया पुलिस के पहुंचने पर भीड़ और उग्र हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश पर पथराव हो गया, जिसमें गोरखनाथ के एसएचओ शशि भूषण राय घायल हो गए और उनका सिर फट गया पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काबू किए और शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा । चर्चा है कि कुंज बिहारी ने 50 हजार रुपये बकाया मांगने पर अभिषेक पांडेय और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया था इसी घटना में घायल होने के बाद उनकी मौत हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow