महसों चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक, त्यौहारों में आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील

Aug 26, 2025 - 22:20
 0  36
महसों चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक, त्यौहारों में आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । लालगंज थानांतर्गत महसों चौकी पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई । जहां आगामी बारावफात,नवरात्रि व दशहरा आदि त्यौहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाने व आपसी सौहार्दपूर्ण बनाये रखने की अपील की गई तथा बैठक में मौजूद लोगों को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आवश्यक स्थानों पर कैमरे लगाने को लेकर जागरूक किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि बारावफात व नवरात्रि तथा दशहरा आदि विभिन्न त्यौहारों में आपसी सौहार्द बनाये रखें तथा क्षेत्र में होने वाली घटनाओं व अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चौराहों, मकानों व तिराहों पर कैमरे लगाकर प्रशासन का सहयोग करें , जिससे घटनाओं का त्वरित खुलासा किया जा सके । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी । इस मौके पर महसों चौकी इंचार्ज अनस अख्तर समेत क्षेत्रीय संभ्रांतजन मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow