बजरंग दल कार्यकर्ताओं से थानेदार की नोकझोंक,फूट गुस्सा
बजरंग दल कार्यकर्ताओं से थाने में नोकझोंक, वीडियो वायरल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP महराजगंज। जिले के कोठीभार थाने के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का गुस्से से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में थानेदार बजरंग दल कार्यकर्ताओं से तीखी बहस करते हुए कहते नजर आ रहे हैं – “ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं, दो मिनट लगेगा सबको सही करने में, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा।” विवाद की जड़यह मामला बिसोखोर गांव के एक मंदिर से जुड़ा है, जहां हर तीन वर्ष पर धार्मिक कथा और पूजा-पाठ का आयोजन होता है। मंगलवार को इस आयोजन हेतु चंदा संग्रह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और ईसाई मिशनरियों के हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। थाने में गरमा गया माहौल थाने में कार्यकर्ताओं और थानेदार धर्मेंद्र सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान थानेदार ने गुस्से में आकर नौकरी छोड़ने तक की बात कह दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को थाने से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों की मांग घटना के बाद यह वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो गया है और चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने पूजा-पाठ में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर भी दी है।
What's Your Reaction?

