ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने असहायों को बांटा कंबल,खिल उठे चेहरे
आलोक बरनवाल INewsUP
रूधौली बस्ती । नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी रूधौली शाहिद अहमद ने गुरुवार को भीषण ठंड से असहायों को राहत दिलाने के लिए क्षेत्र के गरीब ,असहाय व विधवा तथा वृद्धजनों को कंबल वितरण किया तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास रहने की सलाह दी। नवागत उपजिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में कंबल वितरण करते ही गरीब व असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सिद्दीक से असहाय व जरूरतमंद लोगों के यहां अलाव, सुरक्षा संबंधी वस्त्र व खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने को भी कहा जिससे भीषण ठंड से लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। इस मौके पर कंबल वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार डॉ रवि यादव,नायब तहसीलदार नीरज सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अंकित चौधरी सहित अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

