देश को समृद्ध शाली बनाना है तो दूध पूत के महत्व को समझना होगा-- राज्यमंत्री

Dec 28, 2024 - 20:32
 0  36
देश को समृद्ध शाली बनाना है तो दूध पूत के महत्व को समझना होगा-- राज्यमंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने शनिवार को बनकटी विकास क्षेत्र के सिरौता स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण किया तथा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित ''गो संरक्षण एवं संवर्धन में किसानों की भूमिका'' कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा गोपालक किसानों को जागरूक करते हुए दूध और पूत के महत्व को समझाया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । बनकटी ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी में करीब डेढ़ बजे पहुंचे मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में मौजूद गोपालकों, किसानों व ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं तथा ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों आदि को सम्बोधित कर मातृ शक्तियों से गौ पालन करने की अपील करते हुए कहा कि स्वयं को और देश को समृद्धशाली बनाने के लिए दूध और पूत के महत्व को समझना होगा । कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण पांडेय ने किया । प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,जिपं सदस्य सुरेंद्र तिवारी,अश्विनी उपाध्याय, रविचंद्र पांडेय,विवेकानंद शुक्ल आदि ने भी किसान गोष्ठी को सम्बोधित किया । इस अवसर पर वीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल,आलम चौधरी,राजेन्द्र चौधरी,ओम प्रकाश शुक्ल,मनमोहन तिवारी,गिरीश पांडेय,अखिलेश शुक्ल,राधेश्याम चौधरी,अतुल पाल,अंकित पांडेय,ब्रह्मानंद शुक्ल,बबलू दुबे,मुरलीधर शुक्ल,अनवर हुसैन शाह,शेषराम चौधरी,जगदम्बा शुक्ला,सुनील पाल,लक्ष्मी गुप्ता,पप्पू यादव,हरिशंकर शुक्ल,अरविंद चौधरी,शमीम सिद्दीकी, अभय प्रताप सिंह,अरविंद गुरु जी,संतोष राव,राम किशुन चौधरी आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow