6 मकानों में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख
सुग्रीम-पौली INewsUP
धनघटा संतकबीरनगर: । धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में छः रियाहशी मकान जलकर राख हो गए। घटना में हजारों का सामान भी जल गया । औराडाड़ में योगेंद्र निषाद के घर में लगी आग फैलकर संतोष निषाद, विनोद निषाद, राम लखन चौहान, गोरखनाथ निषाद, के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के साथ ही अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के घरों में रखा गया पंपीसेट, सिलाई मशीन, अनाज, कपड़े, बर्तन, लकड़ी, जलकर खत्म हो गए। सब कुछ जल जाने से पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। तहसीलदार योगेंद्र पांडे ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही सहायता पहुंचाई जा रही है।
What's Your Reaction?

