छत के कुंडी से लटका मिला युवती का शव

Nov 25, 2023 - 23:35
 0  133
छत के कुंडी से लटका मिला युवती का शव
घटनास्थल पर मौजूद रुधौली पुलिस

रुधौली बस्ती । थानाक्षेत्र के चैसार गाँव में शनिवार की शाम छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ एक युवती का शव पाया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I थाना क्षेत्र के चैसार गांव की रेशमा (17) पुत्री स्व० बनारसी का शव छ्त की कुंडी से दुपट्टे के फंदे के सहारे कमरे में लटक रहा था और कमरे का दरवाजा खुला था Iमृतका की भाभी सावित्री बाजार सब्जी लेने गई थी और जब घर पहुंची तो युवती के शव को लटकता हुआ देखा तो शोर मचाया और आस,पास के लोग इकट्ठा हो गये और घटना की सूचना पुलिस को दिया l सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र व विधि विज्ञान प्रयोग शाला टीम ने शव को नीचे उतरवा कर साक्ष्य एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है Iमृतका युवती की भाभी सावित्री ने बताया कि रेशमी के पिता बनारसी की मृत्यु करीब तीन वर्ष पूर्व हो गई थी और पिता के पहले माता की भी मृत्यु हो गई थी। मृतक युवती के चार भाई बहनों में तीसरे स्थान की थी। बड़ी बहन की शादी सोनहा में हुई है और बड़ा भाई राम अशीष मुंबई में रहकर मेहनत,मजदूरी करता है और छोटा भाई अपने बहन के घर गया था I

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow