सड़क हादसे में बालक व चालक घायल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । थानाक्षेत्र के मुंडेरवा से महादेवा मार्ग पर स्थित पिपरा गाँव के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित पल्सर बाइक की चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया जबकि चालक को भी गंभीर चोट आई है । ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार गाँव निवासी साजिद अली पुत्र इसरार अहमद किसी काम से महादेवा की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही वे पिपरा गाँव के पास स्थित नहर के करीब पहुंचे कि सामने से आ रहे इसी थानाक्षेत्र के बेहिल गाँव निवासी 12 वर्षीय बालक निखिल पुत्र कमलेश बाइक की चपेट में आ गया जिससे दोनों सड़क पर ही गिर पड़े और दोनों को गम्भीर चोट आई ।
What's Your Reaction?

