थाना समाधान दिवस में पहुँचे डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

Dec 28, 2024 - 20:25
 0  68
थाना समाधान दिवस में पहुँचे डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने थानाक्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याएं सुना तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 12 प्रार्थना पत्र आये जिसमें राजस्व विभाग के दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष 10 शिकायत निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई । इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह सहित विभिन्न चौकी प्रभारी व राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow