खेलकूद को बढ़ावा दे रही केंद्र व राज्य सरकारें-सांसद विजय दुबे

Dec 3, 2023 - 16:16
Dec 3, 2023 - 16:56
 0  104
खेलकूद को बढ़ावा दे रही केंद्र व राज्य सरकारें-सांसद विजय दुबे
सांसद खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता को सम्बोधित करते कुशीनगर के सांसद विजय दुबे
खेलकूद को बढ़ावा दे रही केंद्र व राज्य सरकारें-सांसद विजय दुबे

अहरा में शुरू हुआ सांसद खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 मुंडेरवा बस्ती - बनकटी विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में रविवार को सांसद खेल महाकुंभ की आठ दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । अहरा स्कूल परिसर में मौजूद खिलाड़ियों व जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार निरंतर खेलकूद को बढ़ावा दे रही है जिसका जीता जागता प्रमाण भारत का फाइनल मुकाबले तक खेलना है । उन्होंने यह भी कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है जिससे व्यक्तित्व निखार के साथ ही शारीरिक,मानसिक व सम्बन्धों का विकास होता है । वरिष्ठ भाजपा नेता व खेल संयोजक इं. अरविंद पाल ने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में बस्ती जनपद के सांसद का प्रयास अत्यंत सराहनीय है । खेल महाकुम्भ के जरिए ग्रामीण इलाकों की खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने का विशेष प्रयास चल रहा है,अपने प्रदर्शन की बदौलत विजेता टीमें व प्रतिभागी जनपद से लेकर मंडल,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे । इस दौरान खेल प्रभारी जगदीश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से शरीर व मन दोनों स्वस्थ होता है ,स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । प्राथमिक शिक्षक संघ के बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव व सुरेश गौंड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रदर्शन करना चाहिए तथा विजयी खिलाड़ियों को अधिक प्रसन्न व पराजित होने पर अधिक निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हार ही जीत की दिशा तय करती है । बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,जिपं सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी,प्रधानसंघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय,मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय,विवेकानंद शुक्ल,बीईओ अरुण कुमार यादव,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेश गौंड़ व अभय सिंह यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया । इं. अरविंद पाल ने बताया कि बनकटी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद व कबड्डी,खो-खो आदि खेलों में विकास क्षेत्र के दर्जनों गांवों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। अहरा खेल प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुंडेरवा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार गौंड़ पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे । इस अवसर पर अश्विनी उपाध्याय,विजय रंजन त्रिपाठी, अजय पांडेय,उदयशंकर पांडेय,अरुण कुमार पांडेय,डॉ. अनिल कुमार मौर्य,मोहम्मद इकबाल,हर्षित भट्ट,माखनलाल,मंजेश राजभर,वशिष्ठ मुनि दुबे,रवि सिंह,अरबाज अहमद,रवि श्रीवास्तव,बाबूराम चौधरी,हरीश पटेल,कौशल चौधरी,अतुल पाल,अली हुसेन,खुर्शीद आलम,खेल अनुदेशक प्रतिभा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow