कुआनो नदी के रामनगर घाट पर उतराता मिला युवक का शव
सूरज मिश्रा INewsUP बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के रामनगर घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने शव मिलने की सूचना 112 को दिया, सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा महसों चौकी इंचार्ज शैलेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक के जेब में एक मोबाइल प्राप्त हुआ जिसमें लगे सिम के आधार पर मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर जिले के भवानीगंज थाना अंतर्गत बयारा गांव निवासी मकसूद अहमद पुत्र मोहम्मद हफीज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
What's Your Reaction?

