कलवारी-टांडा पुल से सरयू नदी में कूदा युवक
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा, बस्ती । जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी-टांडा पुल पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक अपनी मोटरसाइकिल पुल के किनारे खड़ी कर सरयू नदी में कूद गया। पुल के पास पहले से ही माझा खुर्द निवासी मनीष गौतम की तलाश में SDRF व पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल और SDRF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाने वाले युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान वीरेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी चकदहा थाना कलवारी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुँचने पर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
What's Your Reaction?

