ड्रोन कैमरे से निगरानी में मिला 25 ली. अवैध शराब 3100 किलो लहन नष्ट

May 17, 2024 - 00:13
 0  105
ड्रोन कैमरे से निगरानी में मिला 25 ली. अवैध शराब 3100 किलो लहन नष्ट

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन मे आज ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश एवम लोकसभा चुनाव में आये व्यय पर्यवेक्षक के नेतृत्व में समस्त आबकारी निरीक्षक की जनपदीय टीम तथा थाना राजघाट की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से थाना राजघाट के ग्राम अमूरुतानी में दबिश दी गई दबिश के दौरान तलाशी में लगभग कुल 25लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। और मौके से ही 3100 किलो लहन भी नष्ट करते हुए एक दर्जन से ज्यादा भट्टियो को भी तोड़ गया तथा सुसंगत धाराओ में कुल 02अभियोग पंजीकृत किया गया।आबकारी विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से कार्रवाई करके यह संदेश देने का काम किया है कि अवैध कच्ची शराब के ठिकाने का अब समूलनास किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow