सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लैब टेक्नीशियन

Dec 31, 2023 - 20:43
 0  67
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लैब टेक्नीशियन
निरीक्षण करते सीएमओ आरएस दुबे

नहीं लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का बैनर,भड़के सीएमओ

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी व कुदरहा में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में बनकटी के लैब टेक्नीशियन सुभाष चंद अनुपस्थित पाए गए । मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम मिलने व मेले का बैनर न होने से जिम्मेदारों के प्रति काफी नाराजगी जताई और दुर्व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस दुबे रविवार की शाम करीब चार बजे पीएचसी बनकटी पहुंच गए , जहां पर उन्होंने परिसर की साफ सफाई,भवन,उपस्थिति पंजिका,ओपीडी रजिस्टर,दवा स्टॉक रजिस्टर सहित अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा गैर हाजिर लैब टेक्नीशियन सुभाष चन्द्र को अनुपस्थित किया । मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या महज डेढ़ दर्जन रही वहीं मेले का बैनर भी अस्पताल भवन पर नहीं पाया गया, खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई । डा. कुमकुम राय को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण कराएं तथा अन्य खामियां सुधार करें । इस अवसर पर फार्मासिस्ट पीसी पांडेय,लैब सहायक मुनिराम,एएनएम अंजली चौधरी, रेनू मौर्य,सविता आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow