धन उगाही के आरोप के बाद बन्द हो गया उम्मीद पोर्टल का दफ्तर

Dec 6, 2025 - 16:08
Dec 6, 2025 - 16:18
 0  81
धन उगाही के आरोप के बाद बन्द हो गया उम्मीद पोर्टल का दफ्तर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । कौम का रहबर बताकर लोगों का वक्फ के उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बदले अच्छी खासी रकम ऐंठने वाले बस्ती के एक फलाने साहब (काल्पनिक नाम) पर आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने धन उगाही का आरोप लगाया । आरोप का बाद उम्मीद पोर्टल का दफ्तर तो बन्द करा दिया लेकिन वही व्यक्ति अब अपने घर पर बुलाकर सीएससी के एक कंप्यूटर आपरेटर से मस्जिद, कब्रिस्तान आदि वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं । धन उगाही के आरोपों के बाद फलाने फूंक फूंक कदम रख रहे हैं लेकिन आदत अब भी वही है । बताते चलें कि शुक्रवार को फलाने के व्यवहार से दुखी होकर आधा दर्जन की संख्या में मस्जिद व कब्रिस्तान का रजिस्ट्रेशन कराने आये मुतल्लियों से कलमा सुनाने को कहा जब वे नहीं सुना पाए तो वह अपशब्द कहने लगा , इतना ही नहीं जाहिल जपाट कहकर उनसे अच्छी खासी रकम भी मांगने लगा । नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए इसकी शिकायत करते हुए उम्मीद दफ्तर से फलाने को हटाने की मांग किया था । जिसके बाद शुक्रवार को उम्मीद पोर्टल का दफ्तर में ताला जड़कर फलाने को बाहर भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow