मधुबनी में हुआ बहू बेटी सम्मेलन, महिलाओं व बेटियों को किया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
सिद्धार्थनगर । मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत रविवार को मोहाना थानाक्षेत्र के मधुबनी गांव में महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी एवं साइबर अपराध सुरक्षा, नए कानून को लेकर महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बालिकाओ को महिला अपराध व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 जयमाल यादव, उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, महिला आरक्षी अंकिता सिंह द्वारा एलपीजी सेन्टर एकेडमी मेमोरियल स्कूल थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में महिलाओं व बलिकाओ को एकत्रित कर जागरूक किया गया व साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी, शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी ।
What's Your Reaction?

