ताजियादारों व सम्भ्रांतजनो के साथ एसओ ने की बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । मुहर्रम माह की पांचवीं,सातवीं नौवीं व दसवीं तारीख को निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर लालगंज थाने पर ताजियादारों,जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के सम्भ्रांतजनो के साथ थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बैठक की तथा ताजिया जुलूस के रास्ते में अवरोध उत्पन्न करने वाले बिजली के तार व पेड़ की टहनियां आदि हटवाने को लेकर सम्बंधित चौकी प्रभारियों व बीट पुलिस ऑफिसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस निकालने से पहले ही सभी अड़चनों को दूर किया जाय । ताजियादारों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण व परंपरागत ढंग से मोहर्रम के त्यौहार को मनाएं । इस अवसर पर महसो चौकी प्रभारी अनस अख्तर,लालगंज चौकी प्रभारी रामभवन प्रजापति,कुदरहा चौकी प्रभारी राम अशोक यादव,उपनिरीक्षक केशव प्रसाद,राम शिला,वीरेंद्र गोविंद राव,ऋषिराज मुनि,साधू शरण,गयासुद्दीन,हजरत अली,राजेन्द्र चौधरी,राम जियावन यादव,बाबूराम चौधरी,धर्मेंद्र कुमार,साबित अली,हैदर अली,इसहाक आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

