प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के विरोध में बसपाईयों ने निकाला कैण्डिल मार्च
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बहुजन समाज पार्टी तमिलनाडु प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई के पेरंबूर इलाके में हत्या के विरोध में सोमवार को दिग्विजय कुमार व भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैण्डिल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा सीबीआई जांच कराने की मांग की । बनकटी ब्लाक मुख्यालय से बनकटी कस्बा होते हुए बनकटी बौद्ध बिहार परिसर में कैण्डिल मार्च का समापन हुआ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल प्रभारी के.पी. राठौर ने कहा कि दो पहिया वाहन सवार गिरोह ने चेन्नई कॉर्पोरेशन के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया। किसी भारी चीज से किए गए इस हमले में आर्मस्ट्रांग को काफी गहरी और अंदरूनी चोटें आईं, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े। उनको बेहोश देखकर हमलावर वहां से भाग खडें हुए। आर्मस्ट्रांग पर हुए इस हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के ही थाउजेंड लैंप्स अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें वहां पर मृत घोषित कर दिया गया। कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने मांग किया कि तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की बर्बर हत्या मामले की सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी दिलाने के साथ ही आर्मस्ट्रांग के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलाया जाय।
What's Your Reaction?

