किन्नर के वेश में आई महिलाएं नेग लेने के बहाने घर में घुसीं, जेवरात लेकर फरार
अजमेर अली INewsUP गोरखपुर। पीपीगंज पुलिस को सूचना मिली की कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में चोरी करके कुछ महिलाएं कार में सवार होकर पीपीगंज की तरफ भाग रही है। इस सूचना पर पीपीगंज कस्बा प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, कांस्टेबल निलेश कुमार के साथ मुस्तैद थे। कार को जब रुकने का इशारा किया तो कार ड्राइवर ने कस्बा प्रभारी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमे कस्बा प्रभारी ने अपने सूझ बूझ से अपने आपको बचाते हुए कार ड्राइवर को अपने गिरफ्त में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बजहां में पांच महिलाओं ने किन्नर का रूप धारण करके नेग लेने के बहाने घर में घुस गई। और घर की महिलाओं को अपने झांसे में लेकर जेवर लूट लिया। लूट के बाद इन पांचों महिलाओं ने भागना शुरू कर दिया। लूट की शिकार महिलाओं को जब इस लूट का आभाष हुआ तो उन लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर ग्रामीण इकठ्ठा हों गए। कार सवार महिलाओं को कुछ लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया।पीड़ित सूरज यादव ने बताया कि मेरा घर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बजहां में है। हमारे घर महिलाएं अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर किन्नर बनी महिलाओं ने बाथरूम करने के बहाने घर में घुसकर हमारी बहनों को बन्धक बनाकर दो मंगलसूत्र और दो चैन, घर में रखा ड्रम, सरसों तेल लेकर चार पहिया वाहन गाड़ी संख्या यूपी 50 एक्स 7200 से कैंम्पियरगंज की तरफ भाग निकली। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
What's Your Reaction?

