वैज्ञानिक बने संतोष का फूल माला पहनाकर किया स्वागत
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । नगर पंचायत रुधौली के रुद्रनगर वार्ड के निवासी संतोष यादव का भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में रसायन विज्ञानी के साइंटिस्ट के रूप में चयन हुआ। चयन के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष यादव पुत्र स्वर्गीय रामकुमारे का लोगों ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत व बधाई दी। संतोष यादव ने बताया कि बचपन में पिता जी के स्वर्गवास के बाद पठन-पाठन का कार्य चाचा बवारे यादव ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद से हम लोगों को पढाया और कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा रघुपति प्रताप जनता सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय, महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज रुधौली, के बाद एएसएचएस और जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती में उतत्रीण करने के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कल लखीमपुर खीरी में केमिकल इंजीनियरिंग से 3 वर्ष से डिप्लोमा पास किया। उसके बाद बीइ/ बी टेक संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संगरूर के पंजाब प्रांत से पूरा होने के उपरांत चयन हुआ। वैज्ञानिक विभाग में चयन होने के बाद मित्रो ने करुणेश आजाद, विजेंद्र सिंह, आशीष सोनी, विवेक सोनी तौफीक खान आदि लोगों ने स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। अपने चयन पर कहा कि चाचा बवारे यादव को श्रेय देते हुए कहा कि बचपन में हम लोगो को बहुत संभाला जिसका परिणाम यह मिला।
What's Your Reaction?

