गुमशुदा युवती का 6वें दिन मिला शव

Jul 24, 2024 - 00:17
 0  155
गुमशुदा युवती का 6वें दिन मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के गंगिया कोहल (बलुआ) गांव के निकट कुआनो नदी के पास पानी के किनारे अज्ञात शव मिला । सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड व स्थानीय चौकी प्रभारी अनस अख्तर की टीम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त में जुट गए । शव मिलने की सूचना पाकर तमाम लोग एकत्र होने लगे, काफी समय बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी 25 वर्षीय रंगीता गौतम पुत्री राजाराम गौतम के रूप में हुई । स्वजनों की मानें तो 17 जुलाई की शाम करीब 6 बजे रंगीता घर से लापता हो गई, थाना नगर में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी जिसका मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे नदी के निकट पानी में शव मिला ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow